मनन विद्या स्कूल में ‘फेयर ऑफ क्रिएशन्स’ कौशल मेले का भव्य आयोजन

360° Ek Sandesh Live

By Mustaffa

​मेसरा (राँची)। राँची-हजारीबाग रोड (जुमार पुल बूटी) स्थित मनन विद्या मनरखन महतो स्कूल में शनिवार को विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए ‘फेयर ऑफ क्रिएशन्स’ (कौशल मेला) आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि व स्कूल के चेयरमैन मनरखन महतो,विशिष्ट अतिथि जेएनवी (बीआईटी मेसरा) के प्राचार्य इनोस केरकेट्टा,निदेशक मनोज कुमार महतो,प्राचार्या रेखा नायडू,डॉ दुधेश्वर महतो एवं प्रो. चित्रवेल वी ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया। ​मेले में छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार साइंस,मैथमेटिक्स,सोशल साइंस,इंग्लिश,कॉमर्स,आर्ट एंड क्राफ्ट,आर्ट इंटीग्रेशन और बाल वाटिका के लाइव मॉडल्स प्रदर्शित किए गए। इसके साथ ही ‘फायरलेस कुकिंग’ मुख्य आकर्षण रही। बड़ी संख्या में पहुंचे अभिभावकों ने बच्चों की इस व्यावहारिक सीख की सराहना की। मुख्य अतिथि सह चेयरमैन मनरखन महतो व विशिष्ट अतिथि इनोस केरकेट्टा ने कहा कि शिक्षा किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है,ऐसे आयोजन बच्चों में रचनात्मकता और सोचने की क्षमता का विकास करते हैं। वहीं,स्कूल के निदेशक मनोज कुमार महतो और प्राचार्या रेखा नायडू ने इसे बच्चों के हुनर को निखारने और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का जीवंत परिणाम बताया। मौके पर स्कूल के सभी शिक्षक,पदाधिकारी और कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Spread the love