सिमडेगा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान , सिमडेगा में विद्यालय प्रबंधन समिति के जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों का दो दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों को उनके कार्यों एवं दायित्वों के प्रति जागरूक करना, विद्यालय के विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना तथा विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाना है।
प्रशिक्षण में जिले की ओर से एपीओ आदित्य राज, बीआरपी प्रिंस कुमार, सीआरपी जमील अंसारी एवं अशोक कुमार तथा संस्था से गौरव जी ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति की भूमिका, जिम्मेदारियों, विद्यालय विकास योजना, सामुदायिक सहभागिता तथा विद्यालय के बेहतर संचालन में समिति के योगदान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। इस प्रशिक्षण से प्राप्त जानकारी को आगे विद्यालय स्तर पर साझा कर विद्यालय प्रबंधन समितियों को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। इससे विद्यालयों में अभिभावकों एवं समुदाय की भागीदारी बढ़ेगी तथा बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में सकारात्मक पहल होगी। विद्यालय के सर्वांगीण विकास में विद्यालय प्रबंधन समिति की सक्रिय भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
