भाजपा की उच्चस्तरीय बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, विपक्ष के आरोपों का जवाब देने की तैयारी

NATIONAL

Eksandeshlive Desk

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में गुरुवार को जहां महासचिवों की बैठक हुई वहीं, लोकतंत्र बचाओ, आराजकता हटाओ को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक भी हुई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, पीयूष गोयल, किरेन रिजिजू और मनसुख मांडविया समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। करीब दो घंटे तक चली इस बैठक में एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली इंडी गठबंधन की रैली के मद्देनजर पार्टी की संगठनात्मक तैयारियों और विपक्ष के आरोपों का जवाब देने की रणनीति पर चर्चा की गई।

सूत्रों के अनुसार बैठक में चुनाव आयोग की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर भाजपा की रणनीति की समीक्षा की गई। इस दौरान पार्टी के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के रूप रेखा पर भी चर्चा हुई।उल्लेखनीय है कि एसआईआर को लेकर विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों का जवाब देने और मतदाता सूची के शुद्धीकरण के पक्ष में अपनी बात जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से देशव्यापी अभियान की शुरुआत बुधवार को चांदनी चौक से की गई। इसकी कमान भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने की। इसके साथ बैठक में मतदाताओं के बीच जनसंपर्क बढ़ाने और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर जनता को जागरूक करने की योजना पर भी विचार किया गया। पार्टी नेतृत्व ने एसआईआर को लेकर सरकार और चुनाव आयोग के पक्ष को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए संगठनात्मक स्तर पर प्रयास तेज करने पर जोर दिया।यह बैठक ऐसे समय में हुई है, जब शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा के कई नेता चुनावी हार के बाद संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने को लेकर विपक्ष की आलोचना कर चुके हैं।

Spread the love