रांची। राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में गुरुवार को जेसोवा दिवाली मेला महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। झारखंड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने मेले का उद्घाटन फीता काटकर व दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर रांची के डीसी मंजूनाथ भजंत्री सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कअर अधिकारियों को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया। अधिकारियों की मौजूदगी में उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ।
पांच दिनों तक चलेगा जेसोवा दिवाली मेला
मोरहाबादी मैदान में आयोजित यह मेला 29 अक्टूबर से 2 नवंबर 2026 तक चलेगा। पांच दिवसीय आयोजन में विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए हैं, जहां लोगों को खरीदारी के साथ अलग-अलग राज्यों के उत्पादों, हस्तशिल्प, पारंपरिक परिधानों व सजावटी सामानों को देखने का अवसर मिलेगा।
महिला उद्यमियों व स्वदेशी उत्पादों को मिलेगा मंच
जेसोवा यानी झारखंड कअर आॅफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस मेले का उद्देश्य महिला उद्यमियों, छोटे कारोबारियों व कारीगरों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं बिक्री के लिए मंच उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही स्थानीय कला, हस्तशिल्प व स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करना भी आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है।
