BY MUSTAFFA
मेसरा (रांची): ओरमांझी थाना पुलिस ने शनिवार को कानून का शिकंजा कसते हुए बाइक चोरी के एक पुराने मामले में फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुलजार अंसारी (पिता नयूम अंसारी,निवासी कर्मा इरबा ओरमांझी) के रूप में की गई है,जो लंबे समय से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था। मामले की पुष्टि करते हुए पु.नि.सह थाना प्रभारी ओरमांझी,मनोज कुमार ने कहा,अपराध और अपराधियों के खिलाफ ओरमांझी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। यह आरोपी बाइक चोरी के एक पुराने मामले में काफी समय से फरार चल रहा था और इसके खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था। गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए इसे गिरफ्तार किया गया और शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के बाइक चोर गिरोह और वारंटियों में हड़कंप मचा हुआ है।
