सभी सेवानिवृत्तजनों को शॉल, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिन्ह भेंटकर भावभीनी विदाई दी गई
रांची : सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड मुख्यालय में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सितंबर 2025 में मुख्यालय से सेवानिवृत्त होने वाले 06 कर्मियों को भावपूर्ण विदाई दी गई। साथ ही सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत सेवानिवृत्त साथियों को भी उनके-अपने क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में ससम्मान विदाई दी गई। कुल मिलाकर आज 82 कर्मियों को गरिमापूर्ण तरीके से विदाई प्रदान की गई। इस अवसर पर एक शॉर्ट फिल्म भी प्रदर्शित की गई, जिसमें कर्मियों ने अपने अनुभव साझा किए। मुख्यालय से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के नाम इस प्रकार है । उत्खनन विभाग से चन्द्र शेखर सिंह, महाप्रबंधक,योजना एवं परियोजना विभाग से सुनील कुमार रॉय, महाप्रबंधकय, प्रणाली विभाग से श्रीमती अनुराधा प्रियदर्शिनी, महाप्रबंधक, एनआईएमसी विभाग से जफर इमाम अंसारी, सहायक अभियंता ई एंड एम विभाग से दुर्गेश चन्द्र शर्मा, सहायक अभियंता एवं पीआरडी विभाग से आनंद प्रकाश बाल्मीकी, प्यून। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में निदेशक मानव संसाधन हर्ष नाथ मिश्र उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में सभी सेवानिवृत्त कर्मियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सीसीएल परिवार के लिए यह अत्यंत गर्व का क्षण है कि हमारे 82 साथियों ने अपनी कड़ी मेहनत, समर्पण और ईमानदारी से कंपनी को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई। हम उनके अनुपम योगदान के लिए तहेदिल से आभार व्यक्त करते हैं और जीवन के इस नए अध्याय के लिए उन्हें अच्छे स्वास्थ्य और सक्रिय, सुखद भविष्य की शुभकामनाएँ देते हैं। समारोह में विभिन्न विभागों के महाप्रबंधक, अधिकारीगण, कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी सेवानिवृत्तजनों को शॉल, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिन्ह भेंटकर भावभीनी विदाई दी गई।
