फुसरी पुल के पास दो युवकों की मौत, ग्रामीणों ने छह घंटा तक सड़क को रखा जाम
Eksandeshlive Desk
चुरचू/ चरही (हजारीबाग ): हजारीबाग जिले के चुरचू प्रखंड के चरही थाना क्षेत्र के फुसरी पुल के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे से पूरे इलाके को गमगीन कर डाला। सुबह लगभग ग्यारह बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से जीजा साले की मौत घटनास्थल पर हो गई। मृतक की पहचान रांची जिले के बुढ़मू प्रखंड के छापर निवासी बंटी सोरेन ( उम्र 25 वर्षीय ) पिता नारायण सोरेन वही दूसरा मृतक का पहचान बहेरा पंचायत के ग्राम कजरी के अभिषेक मुर्मू ( उम्र 18 वर्षीय ) ,पिता मंगरा मांझी के रूप में हुई है। परिजनों का कहना है की बंटी सोरेन अपना ससुराल कजरी गांव आया हुआ था और अपने साला अभिषेक मुर्मू के साथ चरही तरफ से घर वापस लौट रहा था तभी फ़ुसरी पुल के समीप किसी अज्ञात वाहन ने अपने चपेट में ले लिया। इस हादसे में जीजा -साला की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और देखते ही देखते चरही, घाटों मुख्य मार्ग पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क को दोनों तरफ से जाम कर दिया। अधिकारियों के आश्वासन के छह घंटा बाद जाम हटाया गया। प्रशासन के द्वारा परिजनों को लिखित आश्वासन देने के बाद शाम चार बजे जाम को हटाया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल अस्पताल हजारीबाग भेज दिया गया। इधर मृतक के घर मातम का पसरा हुआ है तो परिजन रो रो कर बेहाल हैं। इस घटना से पूरा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है, विजयादशमी को हादसा होने से दुर्गा उत्सव को गमगीन कर दिया।
बताते चले की मृतक अभिषेक मुर्मू अपने घर का इकलौता सहारा था । मंगरा मांझी का बड़ा बेटा सूरज मुर्मू कुछ वर्ष पहले सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई थी। मंगरा मांझी के परिवार का सहारा हमेशा के लिए छीन गया। वही मृतक बंटी सोरेन भी अपने घर का इकलौता बेटा था जिसकी शादी बीते मई महीना में हुई थी।
घटना की जानकारी मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी ललीत राम, बहेरा पंचायत मुखिया देवकी महतो, झामुमो जिला सचिव नीलकंठ महतो ,चरही पुलिस प्रशासन घटना स्थल पर पहुंच कर परिजनों व ग्रामीणों से बातचीत की ।इस दौरान सीसीएल चेकपोस्ट का सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला गया लेकिन कोई ठोस सुराग हाथ नही लगा।