बीस प्रखंड में से आज 6 प्रखंड में इस अभियान को चलाया गया
रांची : महानगर कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को वोट चोर-गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत आने बीस प्रखंड में से आज 6 प्रखंड में इस अभियान को चलाया गया। जिसकी शुरूआत झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रदेश प्रभारी के राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज साहू, कांके विधानसभा के विधायक श्री सुरेश कुमार बैठा गजेन्द्र सिंह जी की उपस्थित में की. जिसकी अध्यक्षता डॉ कुमार राजा के निदेर्शानुसार महानगर उपाध्यक्ष प्रिंस बट्ट ने किया मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश के सचिव शाहबाज अहमद, रांची महानगर के उपाध्यक्ष जॉव चक्रवर्ती, शारीक अहमद, प्रखंड अध्यक्ष विक्की करमाली, मोहम्मद तौहीद, इबरार खान, कुमार कौशल गांधी, अंकित सिंह, युसूफ अंसारी, ओवैस अंसारी, रांची महानगर कार्यालय प्रभारी हुसैन अंसारी सभी प्रखंडों उपाध्यक्ष, महासचिव,पदाधिकारी गण मंडल के पदाधिकारी गण, वार्ड अध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का उपस्थित रहे। इसमें प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन सृजन की अद्यतन जानकारी ली। इसमें अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए समय सीमा तय की गई है इसके बाद हस्ताक्षर अभियान का लक्ष्य सभी पंचायत एवं प्रखंड अध्यक्ष को दिया गया है इसके साथ सभी मोर्चा संगठन को भी हस्ताक्षर अभियान चलाने की बात कही गयी। लोकतंत्र की रक्षा जरूरी है: झारखंड प्रभारी के राजू सर ने कहा जिस तरह हमारे नेता राहुल गांधी ने तमाम तथ्यों और सबूत के साथ बहुत चोरी उजागर किया है, अब जरूरत है कि इन तथ्यों को हम जन-जन तक पहुंचाएं ताकि लोकतंत्र की रक्षा की जा सके प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या का प्रयास विभिन्न माध्यमों से कर रही है चुनाव आयोग भी सरकार की कठपुतली बन गया है कहां की लगातार अनैतिक तरीकों से वोट चोरी की जा रही है इसे रोकना देश बचाना जीतना जरूरी है झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा आज कांग्रेस कार्यकतार्ओं पर बड़ी जिम्मेदारी है कि हम वोट चोरी को रोक इस देश की जनता को जागरूक करें।