झामुमो के महासचिव विनोद पांडेय की मां का निधन, शोक की लहर

Politics

Eksandeshlive Desk

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केन्द्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय की मां जलेश्वरी देवी (85 वर्षीय) का रविवार को निधन हो गया। उनके निधन के बाद से झामुमो परिवार और पूरे राजनीतिक गलियारों में गहरा शोक व्याप्त है।जलेश्वरी देवी का अंतिम संस्कार सोमवार, 13 अक्टूबर 2025 को सुबह 11 बजे रांची के हरमू मुक्ति धाम में किया जाएगा। झामुमो केंद्रीय कार्यालय की से रविवार शाम प्रेस रिलीज जारी करते हुए यह जानकारी दी गई है।

जलेश्वरी देवी के पार्थिव शरीर के दर्शन के लिए रविवार को दिनभर झामुमो नेताओं, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का उनके आवास पर तांता लगा रहा। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस गहन दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। श्रद्धांजलि देने वालों में झामुमो के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ सत्ता पक्ष, महागठबंधन के वरिष्ठ नेता, मंत्री, विधायक, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं शामिल रहे।

Spread the love