एन. चंद्रशेखरन का कार्यकाल बढ़ा, टाटा संस का 2032 तक करेंगे नेतृत्व

Business

Eksandeshlive Desk

नई दिल्‍ली : टाटा समूह में विवाद के बीच एन. चंद्रशेखरन का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। अब 2032 तक वे टाटा संस के चेयरमैन रहेंगे। चंद्रशेखरन 1987 में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) में इंटर्न थे। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि टाटा ट्रस्ट ने समूह की पारंपरिक सेवानिवृत्ति नीति को तोड़ते हुए पहली बार टाटा संस के अध्यक्ष के रूप में एन. चंद्रशेखरन का तीसरा कार्यकाल 2032 तक बढ़ाने को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी है।

इस विस्तार के बाद वे 70 वर्ष की आयु तक इस पद पर बने रहेंगे। उनका वर्तमान कार्यकाल फरवरी, 2027 में समाप्त हो रहा है। उल्‍लेखनीय है कि तीसरे कार्यकारी कार्यकाल को मंज़ूरी मिलने से टाटा समूह की लंबे समय से चली आ रही सेवानिवृत्ति नीति में बदलाव आया है। यह पहली बार है, जब कोई अध्यक्ष सेवानिवृत्ति की आयु के बाद भी पूर्ण कार्यकारी पद पर बना रह सकता है।

Spread the love