Eksandeshlive Desk
खूंटी: खूंटी जिले में खून की कमी को देखते हुए सदर अस्पताल खूंटी और रेफरल अस्पताल तोरपा के सौजन्य से शुक्रवार को तोरपा प्रखंड कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 14 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी नवीन चन्द्र झा और रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मिदेन मुंडू ने किया।
मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी एनसी झा ने कहा कि रक्तदान से बड़ा दुनिया में कोई दान नहीं है। उन्होंने कहा कि जब भी आप रक्तदान करते हैं, किसी न किसी का जीवन तो बचाते ही हैं, उसके परिवार को भी नया जीवन देते हैं। बीडीओ ने कहा कि हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान जरूर करना चाहिए।
