By Sunil
नई दिल्ली। नई दिल्ली स्थित एशिया के सबसे बड़े सभागार ‘यशोभूमि’ में इंडियन एसोशिएशन आॅफ फिजियोथेरेपिस्ट (आईएपी) ने अंतरराष्ट्रीय (वर्ल्ड एशिया पैसिफिक रिजनल कॉन्फ्रेंस) का आयोजन दिनांक 26 व 27 सितंबर को किया गया। इस सम्मेलन में विश्व के 65 देशों व पूरे भारत के लगभग 10,000 फिजियोथेरेपिस्टों ने भाग लिया। सम्मेलन के दौरान विभिन्न वैज्ञानिक सत्रों, फिजियोथेरेपिस्टों के दिग्गजों का समागम, ज्ञान का प्रवाह आदि, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने विदेशी अतिथियों को आश्चर्यचकित कर दिया। इस सम्मेलन में झारखंड राज्य से भी बड़ी संख्या में फिजियोथेरेपिस्ट शामिल हुए। रांची के विख्यात व वरीय फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. उमासेन गुप्ता व डॉ. दिनेश ठाकुर ने इस सम्मेलन में शिरकत करते हुए, विभिन्न वैज्ञानिक सत्रों में चेयरपर्सन व जज की भूमिका निभाई। इसके लिए इन्हें सम्मानित भी किया गया। झारखंड राज्य के लिए यह गौरव की बात है। डॉ. दिनेश ठाकुर देबूका अस्पताल व गुरुनानक अस्पताल में कार्यरत हैं।
