महिला कांग्रेस ने 116584 हस्ताक्षर युक्त दस्तावेज प्रदेश को सौंपी: गुंजन सिंह

360° Ek Sandesh Live Politics

रांची: अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर चलाये गये वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष गुंजन सिंह के नेतृत्व में आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को हस्ताक्षर युक्त वोट चोर अभियान का दस्तावेज सौंपी। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजिनी, अभिलाष साहू राजन वर्मा,अख्तर अली मौजूद रहे । इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी ने पूरी लगनता के साथ जिलावार वोटर चोर गद्दी छोड हस्ताक्षर अभियान चलायी है यह अभियान लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा का प्रतीक है। मतदाता सूची से दलित आदिवासी, पिछडे वर्ग के मतदाताओं को सूची से हटा गए जो लोकतंत्र पर हमला है। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि जिलावार वोटर चोर गद्दी छोड हस्ताक्षर अभियान में महिला कांग्रेस ने 116584 हस्ताक्षर युक्त दस्तावेज प्रदेश को सौंपी है, जो विभिन्न जिला के प्रखंड, पंचायत वार्डो से हस्ताक्षर कर एकत्रित किया गया है और आमलोगों को इस अभियान के तहत जागरूक भी किया गया है। वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर युक्त दस्तावेज सौंपने वालों में मुख्य रूप से गुंजन कुमारी सिंह, जोसीमा खाखा, प्रमिला देवी मंजू जोशी, अजंता सामद नीतू देवी, मेरी तिर्की, सुषमा देवी, रेखा सिंह, नितिमा बोदरा बरी, नलीनी सिन्हा, मीनू सिंह, सीता राणा, सुनीता गोप, सीमा प्रवीण, भवना वर्षा, रजनी बंसल आदि शामिल थे।

Spread the love