Ranchi : गुरु नानक देव के 556वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ कुमार राजा द्वारा अल्बर्ट एक्का चैक पर एक विशाल सेवा शिविर लगाया गया। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष रविन्द्र सिंह, प्रदेश प्रवक्ता कमल ठाकुर, सुल्तान अहमद, अशोक चैधरी, शिल्पी वर्मा, अर्चना मिर्धा, ममता वर्मा, प्रियंका जायसवाल, शीला उरांव गौरव कुमार शादाब आयुष आयुष विक्की करमाली आयुष प्रदीप अग्रवाल सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसजनों ने गुरु नानक देव जी के दिखाए सत्य, करुणा, सेवा और समानता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने कहा कि आज देश में जो अराजकता और विभाजन की स्थिति है, उसमें गुरु नानक देव जी के उपदेश और आदर्श ही देश को सही दिशा दिखा सकते हैं।सेवा शिविर में आने वाले श्रद्धालुओं और आम जनता के बीच कोल्ड ड्रिंक, बिस्कुट, चॉकलेट, बर्फी एवं अन्य प्रसाद सामग्री का वितरण किया गया। अल्बर्ट एक्का चैक पर पूरे दिन श्रद्धा और सेवा का वातावरण बना रहा।यह आयोजन महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से सेवा और एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का एक प्रयास रहा।
