सिल्ली: सिल्ली थाना के नए प्रभारी नवीन कुमार से भाजपा एवं कांग्रेस के प्रतिनिधित्व करने वाले राजनीतिक समूह के गणमान्य लोग शिष्टाचार भेंट किया। शिष्टाचार मुलाकात करने वालों में भाजपा की ओर से भाजपा मंडल अध्यक्ष सिल्ली के अंबुज रजक, गणेश प्रसाद साहू , लखन नायक, रमेश महतो आदि उपस्थित थे। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की ओर से नगेंद्र नाथ गोस्वामी, निशाकर महतो, नागेश्वर महतो, सिल्ली प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष कार्तिक चंद्र महतो आदि ने थाना प्रभारी को अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छा देकर स्वागत किया।
