आरपीवाई बीएड कॉलेज में एलुमिनी मीट कार्यक्रम का आयोजन

360° Ek Sandesh Live

कोडरमा। रमेश प्रसाद यादव शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में रविवार को महाविद्यालय के एलुमिनी सेल के द्वारा पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. लक्ष्मी सरकार व पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं द्वारा मां सरस्वती की छायाचित्र पर पुष्प अर्पित व द्वीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन करते हुए डॉ. संजीव कुमार ने सभी पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर चर्चा की। तत्पश्चात कार्यक्रम का विषय-प्रवेश कराते हुए सहायक प्राध्यापक राजेश पांडेय ने किसी भी संस्थान में एलुमिनी एशोसिएशन के गठन एवं इसके कार्यों एवं उसकी भूमिका को विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने बताया कि, महाविद्यालय में एक एलुमनी एसोसिएशन का गठन किया जा रहा है। इस एसोसिएशन का उद्देश्य पूर्व छात्रों और संस्थान के बीच संपर्क बनाए रखना और संस्थान के विकास में सक्रिय भूमिका निभाना होता है। सके बाद महाविद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र सत्र 2022-24 के सुशील कुमार, सत्र 2023-25 की वर्षा कुमारी, नेहा कुमारी सहित अन्य प्रशिक्षुओं ने एक-एक कर अपने-अपने विचार रखे और महाविद्यालय से जुड़ी महाविद्यालय में बिताए गए हर एक महत्वपूर्ण पलों को सबों के साथ साझा किया। साथ ही उन्होंने महाविद्यालय के विकास के लिए अपने-अपने विचार भी प्रस्तुत किया, ताकि महाविद्यालय और भी ऊंचाई तक पहुंचे। पूर्ववर्ती छात्रों के कहा कि, वह आज जो भी है, उसमें आरपीवाई बीएड कॉलेज की महत्वपूर्ण भूमिका है। आज वह यहां आकर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. लक्ष्मी सरकार ने कहा कि, पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन कॉलेज का एक महत्वपूर्ण भाग है। यह एक ऐसा अवसर है जब छात्र अपने अल्मा मेटर में एकत्र होते हैं, पुरानी यादों को ताज़ा करते हैं और नई उम्मीदों के साथ नए संवादों की प्रतीक्षा करते हैं। एलुमिनी मीट आप सभी के लिए अपने साथियों और शिक्षकों से मिलने और संपर्क को फिर से जीवंत करने का एक आदर्श मंच है। आप कहीं भी रहें, कहीं भी कार्यरत हों, लेकिन महाविद्यालय से जुड़कर रहना आपका अपना दायित्व है। 

        वहीं कार्यक्रम के दौरान आरपीवाईटीटीसी एलुमिनी एशोसिएशन का गठन किया गया, जिसमें संरक्षक के रूप में प्राचार्य डॉ. लक्ष्मी सरकार, समन्वयक डॉ. संजीव कुमार, अध्यक्ष अमलेश कुमार, सचिव सुशील कुमार, कोषाध्यक्ष मदन ठाकुर, उपाध्यक्ष सूरजदीप ठाकुर, संयुक्त सचिव सुजीत कुमार, दो सदस्य पिंटू कुमार व खगेन्द्र कुमार को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। सभी मनोनीत किये गए सदस्यों को सम्मानित किया गया। अंत में सभी मनोनीत पदाधिकारियों व सदस्यों ने एलुमनी एशोसिएशन के कार्यान्वयन से संबंधित शपथ भी लिया। इसके अलावा एशोसिएशन के बाई लॉज, मेमोरेंडम का प्रस्ताव भी पारित किया गया।

धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्राध्यापक डॉ. संजीव कुमार ने किया। मौके पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारीगण, पूर्ववर्ती छात्र अमलेश, पिंटू, तबस्सुम, वर्षा, सुशील, संतोष, मदन, सुजीत, खगेन्द्र, पवन, ऋचा, नेहा, सूरज, सूरज बनर्जी, रंजीत, राजेश, अंकित आदि

धनबाद :आरपीवाई बीएड कॉलेज में एलुमिनी मीट कार्यक्रम का आयोजन

कोडरमा: रमेश प्रसाद यादव शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में रविवार को महाविद्यालय के एलुमिनी सेल के द्वारा पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. लक्ष्मी सरकार व पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं द्वारा मां सरस्वती की छायाचित्र पर पुष्प अर्पित व द्वीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन करते हुए डॉ. संजीव कुमार ने सभी पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर चर्चा की। तत्पश्चात कार्यक्रम का विषय-प्रवेश कराते हुए सहायक प्राध्यापक राजेश पांडेय ने किसी भी संस्थान में एलुमिनी एशोसिएशन के गठन एवं इसके कार्यों एवं उसकी भूमिका को विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने बताया कि, महाविद्यालय में एक एलुमनी एसोसिएशन का गठन किया जा रहा है। इस एसोसिएशन का उद्देश्य पूर्व छात्रों और संस्थान के बीच संपर्क बनाए रखना और संस्थान के विकास में सक्रिय भूमिका निभाना होता है। 

          वहीं इसके बाद महाविद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र सत्र 2022-24 के सुशील कुमार, सत्र 2023-25 की वर्षा कुमारी, नेहा कुमारी सहित अन्य प्रशिक्षुओं ने एक-एक कर अपने-अपने विचार रखे और महाविद्यालय से जुड़ी महाविद्यालय में बिताए गए हर एक महत्वपूर्ण पलों को सबों के साथ साझा किया। साथ ही उन्होंने महाविद्यालय के विकास के लिए अपने-अपने विचार भी प्रस्तुत किया, ताकि महाविद्यालय और भी ऊंचाई तक पहुंचे। पूर्ववर्ती छात्रों के कहा कि, वह आज जो भी है, उसमें आरपीवाई बीएड कॉलेज की महत्वपूर्ण भूमिका है। आज वह यहां आकर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. लक्ष्मी सरकार ने कहा कि, पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन कॉलेज का एक महत्वपूर्ण भाग है। यह एक ऐसा अवसर है जब छात्र अपने अल्मा मेटर में एकत्र होते हैं, पुरानी यादों को ताज़ा करते हैं और नई उम्मीदों के साथ नए संवादों की प्रतीक्षा करते हैं। एलुमिनी मीट आप सभी के लिए अपने साथियों और शिक्षकों से मिलने और संपर्क को फिर से जीवंत करने का एक आदर्श मंच है। आप कहीं भी रहें, कहीं भी कार्यरत हों, लेकिन महाविद्यालय से जुड़कर रहना आपका अपना दायित्व है। 

        वहीं कार्यक्रम के दौरान आरपीवाईटीटीसी एलुमिनी एशोसिएशन का गठन किया गया, जिसमें संरक्षक के रूप में प्राचार्य डॉ. लक्ष्मी सरकार, समन्वयक डॉ. संजीव कुमार, अध्यक्ष अमलेश कुमार, सचिव सुशील कुमार, कोषाध्यक्ष मदन ठाकुर, उपाध्यक्ष सूरजदीप ठाकुर, संयुक्त सचिव सुजीत कुमार, दो सदस्य पिंटू कुमार व खगेन्द्र कुमार को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। सभी मनोनीत किये गए सदस्यों को सम्मानित किया गया। अंत में सभी मनोनीत पदाधिकारियों व सदस्यों ने एलुमनी एशोसिएशन के कार्यान्वयन से संबंधित शपथ भी लिया। इसके अलावा एशोसिएशन के बाई लॉज, मेमोरेंडम का प्रस्ताव भी पारित किया गया।

धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्राध्यापक डॉ. संजीव कुमार ने किया। मौके पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारीगण, पूर्ववर्ती छात्र अमलेश, पिंटू, तबस्सुम, वर्षा, सुशील, संतोष, मदन, सुजीत, खगेन्द्र, पवन, ऋचा, नेहा, सूरज, सूरज बनर्जी, रंजीत, राजेश, अंकित आदि

Spread the love