लोकहित अधिकार पार्टी छात्र मोर्चा ने सरकार का किया पुतला दहन

360° Ek Sandesh Live

ओबीसी छात्रों को छात्रवृति नहीं मिलने और आरक्षण शून्य किये जाने से ओबीसी समाज आक्रोशित

Ranchi : लोकहित अधिकार पार्टी रांची जिला के तत्वाधान में जिला अध्यक्ष अशोक राम एवं प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में झारखंड में कल्याण विभाग से ओबीसी छात्र-छात्राओं को मिलने वाली छात्रवृत्ति की राशि पिछले तीन वर्षों से नहीं मिलने और झारखण्ड में ओबीसी आरक्षण जनसंख्या के अनुपात के अनुसार नहीं दिए जाने से आक्रोशित लोकहित अधिकार पार्टी ने मंगलवार को रांची में राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। इस दौरान राज्य सरकार का पुतला दहन भी किया गया।पुतला दहन करने पहुंचे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पिछले तीन वर्षों से ओबीसी समाज के छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिलने के कारण उनकी पढ़ाई बाधित हो रही है. छात्रों के माता पिताजी कर्ज लेकर फीस भरने को मजबूर हैं,कई ऐसे छात्र है जिन्होंने पैसे के अभाव में पढ़ाई छोड़ दिया, तो कई छात्र ऐसे हैं जो फीस नहीं भर पा रहे है उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति तक नहीं दी जा रही है, हेमंत सोरेन सरकार दावा करती है कि यह युवाओं की सरकार है, लेकिन सबसे ज्यादा उत्पीड़न युवाओं का ही हो रहा है। श्री साहू ने आगे कहा कि ओबीसी समाज की जनसंख्या झारखंड में बहुसंख्यक समाज के रूप में 54% से अधिक है लेकिन इस पच्चीस वर्ष के झारखंड में इस समाज को अधिकार के नाम पर सिर्फ ठगा गया और अंधेरे में रखकर अधिकारों की हकमारी की गई, 27 प्रतिशत आरक्षण को घटाकर 14 प्रतिशत कर दिया गया।सरकार को चेतावनी देते हुए साहू ने कहा अगर एक सप्ताह के अंदर ओबीसी आरक्षण और छात्रों की छात्रवृति पर यदि ठोस पहल नहीं किया गया,तो मंडल कमीशन की तर्ज पर राज्यव्यापी आंदोलन करेंगे, जरूरत पड़ने पर आत्मदाह भी करेंगे। जिला अध्यक्ष अशोक राम ने कहा कि राज्य सरकार मंईयां सम्मान योजना के लिए तो पैसा खर्च कर रही है, लेकिन ओबीसी छात्रों की छात्रवृत्ति के लिए धन नहीं है.

पुतला दहन में पहुंचे छात्रों ने कहा कि झारखंड में छात्रवृत्ति योजना केंद्र और राज्य सरकार की साझेदारी में चलती है जिसमें केंद्र का हिस्सा 80 प्रतिशत और राज्य का 40 प्रतिशत होता है. लेकिन पिछले तीन वर्षों से केंद्र सरकार अपने हिस्से का आवंटन समय पर और पर्याप्त मात्रा में नहीं दे रही है।छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि 18 और 19 अगस्त 2025 को अनेक विद्यार्थियों द्वारा छात्रवृत्ति आवेदन किए गए थे, लेकिन बाद में आवेदन का डाटा पोर्टल से गायब कर दिया गया।पुनः आवेदन करने की कोशिश में छात्रों को तकनीकी गड़बड़ियों का सामना करना पड़ा, जिसके कारण कई छात्र आवेदन करने से वंचित रह गए.पुतला दहन में लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू,प्रदेश महासचिव प्रमोद प्रसाद गुप्ता, जिला महासचिव सूरज यादव, मुकुल नायक, गोविंद महतो, मनोज महतो, संजय लोहारा, सोनू साहू, बिट्टू कुमार, आकाश साहू, आर्यन कुमार,शुभम कुमार, गुड्डू कुमार, रितेश कुमार, देवराज कुमार, रोहित कुमार, अजहर अंसारी, सूरज साहू, इरफान अंसारी इत्यादि सैकड़ों की संख्या में ओबीसी छात्र और पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए।

Spread the love