Eksandeshlive Desk
रांची : जमीयत उलेमा झारखंड की कार्यकारिणी का एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को जामिया हुसैनिया कडरू रांची में आयोजित हुई। जमीयत उलेमा झारखंड के महासचिव हाजी शाह उमैर ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। यह कार्यक्रम सुबह दस बजे से शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक चला। इसमें झारखंड के लगभग सभी जिलों से जमीयत उलेमा झारखंड के पदाधिकारी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में सात एजेंडा था। पिछली कार्यवाहियों का अनुसमर्थन, सचिव रिपोर्ट, मकतब की स्थापना और चल रहे मकतब की स्थिरता पर विचार और पाठ्यक्रम का निर्धारण, जमीयत यूथ क्लब की स्थापना के संबंध में चर्चा, सामाजिक सुधार, कुरान, हदीस आदि पर विचार-विमर्श किया गया।
शाह उमैर ने कहा कि जमीयत उलेमा झारखंड का अपना बैंक अकाउंट नहीं है, इसको जल्द खोलने की सहमति बनी। हाजी जाहिर को मआविन कोषाध्यक्ष बनाया गया। इस्लाहे मुआशरा के सचिव मौलाना अब्दुल वाजिद चतुर्वेदी, मुफ्ती सैफुल्लाह, नाजिम तामीर व तरक्की मुफ्ती कमर आलम कासमी, जमीयत यूथ क्लब के सचिव मौलाना दिलावर हुसैन, मआविन सचिव हाफिज इमरान, मौलाना रिजवान होंगे। मकतब सचिव क़ाज़ी उजैर, मीडिया प्रभारी गुलाम शाहिद और आदिल रशीद को बनाया गया। इस मौके पर मौलाना अब्दुल कय्यूम कासमी, अल्हाज शाह उमैर, मौलाना मिनहाज रहमानी, मुफ्ती कमर आलम कासमी, मौलाना रिजवान कासमी, मौलाना दिलावर हुसैन, हजरत कारी सोहैब अहमद, मौलाना असगर मिस्बाही, मौलाना फजलुर रहमान कासमी, कारी खुर्शीद, मौलाना सईद मजाहिरी, मौलाना हसीबुल्लाह कासमी, मुफ्ती उजैर कासमी, मौलाना सलाहद्दीन, मौलाना रफीक मजाहिरी, हाफिज तजम्मुल, मौलाना अब्दुल अजीज, मौलाना अबुल कलाम, मौलाना मुहम्मद अख्तर, मौलाना रिजवान दानिश, काजी उजैर कासमी, मौलाना अब्दुल हामिद मजाहिरी, मौलाना अहसन इमाम, मौलाना अलीमुद्दीन, कारी अंसारुल्लाह कासमी, मौलाना आसिफ इकबाल, मौलाना शहाबुद्दीन, खतीबुल हक, मौलाना मंसूर आलम, मौलाना अब्दुल मुईज, मौलाना अबू शाहमा, मौलाना जाहिद, मौलाना अब्दुल मलिक, मौलाना मुहम्मद मुमताज, मुफ्ती तलहा नदवी, मौलाना अब्दुल वाजिद चतुर्वेदी, हाफिज मुहम्मद आरिफ, पत्रकार मुहम्मद आदिल रशीद समेत कई जिला के लोग मौजूद थे।
