रांची: संविधान दिवस के अवसर पर बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में शिक्षकों, वैज्ञानिकों, अधिकारियों, कर्मियों एवं विद्यार्थियों द्वारा संविधान की प्रस्तावना का पठन किया गया। रांची कृषि महाविद्यालय प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में बीएयू के कुलपति डॉ एससी दुबे ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया जिसे सभी कर्मियों और छात्र-छात्राओं ने दुहराया। समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यक्रम का समन्वयन कृषि प्रसार शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ बीके झा ने किया। विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजों एवं प्रमुख इकाइयों में संविधान दिवस का आयोजन किया गया।ज्ञातव्य है कि संविधान सभा द्वारा भारत का संविधान पूरा कर 26 नवंबर 1949 को राष्ट्र को समर्पित किया गया था जिसे 26 जनवरी 1950 से अमल में लाया गया।
