Eksandeshlive Desk
बुंडू: पांच परगना ऑल आर्टिस्ट एसोसिएशन की कोर टीम की बैठक आज सूर्य मंदिर परिसर में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से “पांच परगना ढोल महोत्सव” आयोजित करने का निर्णय लिया गया। महोत्सव की तैयारी विभिन्न चरणों में की जाएगी।
बैठक की अध्यक्षता रमन गुप्ता ने की। इसमें संग्रक्षक प्रवीण कुमार, सचिव जगतपाल, कोर सदस्य गुरुवा लोहारा, जगजीवन लोहारा, सोमवारी देवी, ठाकुर दास कोइरी, घनश्याम अहीर, पुरेन्द्र महतो, सहदेव महतो सहित कई कोर सदस्य उपस्थित रहे। कमिटी ने बताया कि ढोल महोत्सव की तिथि जल्द घोषित की जाएगी।
