Eksandeshlive Desk
रांची : अरसंडे कांके स्थित सृजन प्ले स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2025–26 का वार्षिक समारोह उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया, वहीं अभिभावकों और शिक्षकों की उपस्थिति से विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा। समारोह के मुख्य अतिथि चिरंजीवी कॉन्सेप्ट के उप निदेशक एस. के. सिन्हा ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
सिन्हा ने बच्चों की रचनात्मक क्षमता और आत्मविश्वास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने शिक्षकों के समर्पण और मेहनत की भी प्रशंसा की। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने नृत्य-नाटिकाओं ‘मुकाबला’ और ‘गलती से मिस्टेक’ के माध्यम से मनोरंजन के साथ संदेश भी दिया। वहीं ‘एकलव्य और द्रोणाचार्य’ पर आधारित नाटक ने दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर दिया। बच्चों की अभिनय क्षमता और मंच प्रस्तुति को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। कार्यक्रम का समापन तालियों की गड़गड़ाहट और खुशी के माहौल के साथ हुआ। विद्यालय प्रबंधन ने सफल आयोजन के लिए सभी अभिभावकों, शिक्षकों और बच्चों का आभार व्यक्त किया।
