झारखंड के 13 जिलों में शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट

360°

Eksandeshlive Desk

रांची : झारखंड के 13 जिला में शीतलहर चलने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने मंगलवार को येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने राज्य के जिन जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। उनमें पश्चिमी जिले पलामू, गढ़वा, लातेहार और छात्र के अलावा मध्यवर्ती जिले रांची, रामगढ़, बोकारो खूंटी, गुमला, हजारीबाग, लोहरदगा कोडरमा और धनबाद शामिल है। मौसम विभाग ने राज्य के उत्तर पश्चिमी और इसके निकटवर्ती उत्तरी मध्य भागों में कहीं-कहीं शीत दिवस कोल्ड डे की स्थिति होने की भी संभावना व्यक्त की है। साथी राज्य के उत्तरी भागों में सुबह शाम शाम घना कोहरा छाने की भी जानकारी दी है।

वहीं मंगलवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह में मौसम साफ रहा और इस दौरान भारी कनकनी महसूस की गई। वहीं राज्य के अन्य जिलों में देर रात और तड़के सुबह में कुहासा छाया रहा। रांची के भी नमी वाले इलाकों में देर रात को कुहासा दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान 26.8 डिग्री चाईबासा में और सबसे कम तापमान गुमला में 2.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, मंगलवार को रांची में अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री, जमशेदपुर में 23.4 और 8.6 डिग्री, डालटेनगंज में 16 डिग्री और 5 डिग्री, बोकारो में 21.6 और 7.1 डिग्री, चाईबासा में 26.8 डिग्री और 9.2 डिग्री, खूंटी में 25.5 और 3.7 डिग्री, लोहरदगा में 23.4 और छह डिग्री, लातेहार में 22.5 और 4.6 डिग्री और सरायकेला में अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Spread the love