Eksandeshlive Desk
रांची : शहीद शेख भिखारी के शहादत दिवस पर गुरुवार को ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष मंजूर अहमद अंसारी के नेतृत्व में चुट्टू पालू शहीद स्मारक स्थल पर माल्यार्पण कर शहीद शेख भिखारी एवं टिकैत उमराव सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर मंजूर अहमद अंसारी ने कहा कि झारखंड के महान क्रांतिकारी योद्धा थे शहीद शेख भिखारी। उनका पूरा जीवन राष्ट्र हित के लिए समर्पित रहा। शहीद शेख भिखारी बचपन से ही सैन्य संचालक में दस्ता के साथ जमीन दारी के कामों में काफी उन्हें खासा अनुभव था। माझी खटगा के राजा टिकैत उमराव सिंह ने उनकी वीरता एवं बुद्धिमता से प्रभावित होकर ही उन्हें अपना दिवान नियुक्त किया। 1857 की लड़ाई में उन्होंने अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए थे। मंजूर अहमद अंसारी ने कहा है अंग्रेजो ने धोखे से शेख भिखारी एवं टिकैत उमराव सिंह को घेरकर गिरफ्तार कर लिया था और 8 जनवरी 1858 को शेख भिखारी और टिकट उमराव सिंह को चुटूपाली पहाड़ के बरगद पेड़ पर लटका कर फांसी दे दी थी। मौके पर शरीफ अंसारी चेयरमैन रीजनल हैंडलूम यूनियन, फिरोज अहमद अंसारी, रिजवान अहमद अंसारी आदि थे।
