Reporting by Mukesh Kumar
चंदवा। इंदिरा गांधी चौक के जिला परिषद बस स्टैंड के पास चंदवा में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह अभियान 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक चलेगा, जिसमें जागरूकता रैलियां, नुक्कड़ नाटक सेमिनार और सुरक्षा उपकरण वितरण शामिल हैं। स्थानीय प्रशासन ने लोगों को हेलमेट, रिफ्लेक्टर और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। वक्ताओं ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जन-जागरूकता जरूरी है। जिला प्रशासन ने लक्ष्य रखा है कि महीने भर में हजारों लोगों तक संदेश पहुंचे।हालांकि, आयरनिक रूप से केंद्र व राज्य सरकारें सड़क सुरक्षा पर लाखों-करोड़ों रुपये खर्च कर रही हैं, बावजूद इसके लातेहार से कूड़ू तक की सड़क की हालत बेहद जर्जर बनी हुई है।
