दक्षिण पूर्व रेलवे के इतिहास में नया अध्याय : गणतंत्र दिवस पर टाटानगर रेल सिविल डिफेंस के इंस्पेक्टर संतोष कुमार को मिला राष्ट्रपति पुरस्कार

360°

Eksandeshlive Desk

पूर्वी सिंहभूम : गणतंत्र दिवस के अवसर पर टाटानगर रेल सिविल डिफेंस के इंस्पेक्टर संतोष कुमार को सिविल डिफेंस के क्षेत्र में उनके सराहनीय, निष्ठावान और विशिष्ट योगदान के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है। यह उपलब्धि दक्षिण पूर्व रेलवे के इतिहास में एक नया अध्याय है, क्योंकि चक्रधरपुर मंडल से पहली बार किसी सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया जा रहा है। यह राष्ट्रपति पुरस्कार इंस्पेक्टर संतोष कुमार की कर्तव्य के प्रति निष्ठा, समर्पण और अनुकरणीय सेवा भावना का प्रतीक है। साथ ही यह सिविल डिफेंस के क्षेत्र में कार्यरत अन्य कर्मियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनकर सामने आया है।

इंस्पेक्टर संतोष कुमार इससे पूर्व भी अपने कर्तव्यनिष्ठ और उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए राष्ट्रीय एवं रेलवे स्तर पर कई सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। वर्ष 2025 में उन्हें भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा पदक से सम्मानित किया गया था। इसके अतिरिक्त उन्हें विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार (2024, गार्डन रीच, कोलकाता), पीसीएसओ अवार्ड (2022, गार्डन रीच, कोलकाता), सीनियर एसडीजीएम अवार्ड (2018), चक्रधरपुर मंडल रेल प्रबंधक अवार्ड (2002, 2005 एवं 2007) तथा सीनियर डीईई अवार्ड (2010 एवं 2017) जैसे अनेक प्रतिष्ठित पुरस्कार भी मिल चुके हैं। राष्ट्रपति पुरस्कार की घोषणा के बाद टाटानगर रेल सिविल डिफेंस कार्यालय में उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला। सिविल डिफेंस के वॉलिंटियर्स और सहयोगियों ने इंस्पेक्टर संतोष कुमार को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इससे न केवल टाटानगर रेल सिविल डिफेंस, बल्कि पूरा जमशेदपुर शहर गौरवान्वित हुआ है।

Spread the love