टाटानगर से चलने वाली कई ट्रेनें 23 फरवरी से एक मार्च तक रद्द

360°

Eksandeshlive Desk

पूर्वी सिंहभूम : टाटानगर से होकर चलने वाली कई यात्री ट्रेनों के परिचालन पर आगामी दिनों में असर पड़ेगा। रेलवे प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार 23 फरवरी से एक मार्च 2026 के बीच विभिन्न तिथियों में कई मेमू और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द, शॉर्ट टर्मिनेट, शॉर्ट ओरिजिनेट तथा डायवर्ट किया गया है। इसका सीधा प्रभाव टाटानगर रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। रविवार को रेलवे ने बताया कि 68045/68046 आसनसोल–आद्रा–आसनसोल मेमू पैसेंजर 24 एवं 25 फरवरी को रद्द रहेगी। 68077/68078 आद्रा–विलियामनगर–आद्रा मेमू 26 फरवरी और एक मार्च को रद्द रहेगी। 68090/68089 आद्रा–मेदिनीपुर–आद्रा मेमू 23, 24, 26, 27 फरवरी और एक मार्च को रद्द रहेगी। 63594/63593 आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल मेमू 24 और 25 फरवरी को रद्द रहेगी। वहीं 58053/68054 आद्रा–बराभूम मेमू 23 फरवरी को रद्द रहेगी।

टाटानगर से जुड़ी महत्वपूर्ण ट्रेनों में भी बदलाव किया गया है। 18019/18020 झाड़ग्राम–धनबाद–झाड़ग्राम एक्सप्रेस 23 और 24 फरवरी को बोकारो स्टील सिटी तक ही चलेगी। इस दौरान बोकारो स्टील सिटी से धनबाद के बीच सेवा रद्द रहेगी। 13503/13504 बर्धमान–हटिया–बर्धमान मेमू एक्सप्रेस 23 और 24 फरवरी को गोमो तक ही संचालित होगी तथा गोमो से हटिया के बीच परिचालन रद्द रहेगा। टाटानगर–आसनसोल–बराभूम मार्ग पर चलने वाली 68056/68060 टाटा–आसनसोल–बराभूम मेमू पैसेंजर 25, 28 फरवरी और 1 मार्च को आद्रा तक ही चलेगी। आद्रा से आसनसोल के बीच सेवा रद्द रहेगी। इसके अलावा 63594/63593 आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल मेमू 23 फरवरी को आद्रा तक ही सीमित रहेगी और आद्रा–पुरुलिया खंड में परिचालन बंद रहेगा। टाटानगर से हटिया जाने वाली 18601 टाटा–हटिया एक्सप्रेस 24, 25 और 28 फरवरी को परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी। यह ट्रेन चांडिल–गुंडा बिहार–मुरी मार्ग के बजाय चांडिल–गुंडा बिहार–मुरी के वैकल्पिक मार्ग से होकर चलेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। विशेषकर टाटानगर से यात्रा करने वाले यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे बदले हुए समय और मार्ग की जानकारी लेकर ही स्टेशन पहुंचें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

Spread the love