शराब बिक्री पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
MUSTFA
मेसरा/ओरमांझी (रांची): जय बाबा भोलेनाथ,जय गगारी गोसाई के भक्तिमय जयकारों के साथ ओरमांझी में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला पारंपरिक सावन मेला इस वर्ष भी अत्यंत धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। मेले के सफल संचालन को लेकर मुखिया धनराज बेदिया की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई,जिसमें आयोजन को भव्य एवं अनुशासित बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि मेला परिसर में सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता या हुड़दंग न हो, इसके लिए समिति के सदस्य मुस्तैद रहेंगे। क्षेत्र में शांति बनाए रखने के उद्देश्य से मेले में हड़िया-शराब की बिक्री एवं सेवन पर पूरी तरह प्रतिबंध लागू रहेगा। मेले को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए नई समिति का गठन किया गया है। मुख्य संरक्षक धनराज बेदिया, अध्यक्ष धनेश्वर बेदिया, सचिव पंकज बेदिया, कोषाध्यक्ष राहुल महतो, संरक्षक शिवलाल नायक, महेंद्र महतो, ब्रिजलाल बेदिया, लक्ष्मण गंझू, जितनाथ बेदिया, विशेश्वर महतो, राजेंद्र बेदिया, राजेंद्र नायक, रामरतन नायक, अनिल नायक, बालेश्वर बेदिया, दीपेश बेदिया, जगधन बेदिया, मनरखन बेदिया, धनब्रिज बेदिया, विनोद बेदिया एवं जितेंद्र बेदिया। आयोजन समिति ने आसपास के सभी श्रद्धालुओं को इस पावन अवसर पर सपरिवार उपस्थित होकर मेले का आनंद उठाने एवं बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए सादर आमंत्रित किया है।
