जोनल स्तरीय निरंकारी महिला समागम का आयोजन 30 अगस्त को

Religious

Eksandeshlive Desk

रांची: संत निरंकारी मिशन के तत्वावधान में रांची के अर्गोड़ा बुद्ध विहार स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में आगामी 30 अगस्त 2026, रविवार को जोनल स्तर का निरंकारी महिला समागम आयोजित किया जाएगा। समागम का आयोजन प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक होगा। इस विशेष समागम में प्रयागराज से केंद्रीय प्रचारक बहन नीलम सचदेवा जी विशेष रूप से उपस्थित होकर सतगुरु का संदेश एवं निरंकारी विचारधारा श्रद्धालुओं के साथ साझा करेंगी।

संत निरंकारी मिशन की विचारधारा मानव को जाति, धर्म, भाषा एवं क्षेत्र की सीमाओं से ऊपर उठकर एक परमात्मा की पहचान, मानवता की सेवा, प्रेम, विनम्रता और भाईचारे के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। मिशन का मूल संदेश है कि जब मनुष्य निराकार परमात्मा को जानकर अपने जीवन में प्रेम, दया, करुणा और सेवा की भावना को अपनाता है, तभी वास्तविक आध्यात्मिक जीवन की शुरुआत होती है। महिला समागम का उद्देश्य महिलाओं की आध्यात्मिक एवं सामाजिक भूमिका को सशक्त करते हुए उन्हें सतगुरु के संदेश को अपने जीवन में अपनाने तथा परिवार और समाज में प्रेम, शांति एवं सकारात्मकता का वातावरण बनाने के लिए प्रेरित करना है। निरंकारी मिशन में महिलाओं को सदैव आध्यात्मिक जागृति, सेवा और मानव कल्याण के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता रहा है। आयोजकों ने रांची एवं आसपास के क्षेत्रों की सभी बहनों तथा श्रद्धालुओं से इस आध्यात्मिक समागम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सतगुरु के पावन संदेश का लाभ लेने का आह्वान किया है।

Spread the love