प्रवर्तन निदेशालय का कोयला घोटाले में एलबी सिंह को समन

Crime

Eksandeshlive Desk

रांची : कोयला घोटाले की जांच में जुटी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनबाद के चर्चित कोयला कारोबारी एलबी सिंह को समन जारी किया है। उन्हें 27 फरवरी को रांची स्थित ईडी कार्यालय में उपस्थित होकर पूछताछ में शामिल होने का निर्देश दिया गया है। ईडी ने एलबी सिंह के भाई कुंभनाथ सिंह को भी 24 फरवरी को पूछताछ के लिए समन भेजा था, लेकिन वह निर्धारित तिथि पर ईडी कार्यालय में उपस्थित नहीं हुए।

उल्लेखनीय है कि कोयला घोटाले की जांच के दौरान ईडी ने एलबी सिंह, कुंभनाथ सिंह और अन्य संबंधित लोगों के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज, डिजिटल साक्ष्य और लेन-देन से जुड़े कागजात जब्त किए गए थे। जांच एजेंसी को छापेमारी और पूर्व पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां मिली हैं। इन्हीं दस्तावेजों और साक्ष्यों के आधार पर एलबी सिंह को समन जारी किया गया है। ईडी अब एलबी सिंह से पूछताछ कर कथित अवैध लेन-देन, मनी लॉन्ड्रिंग और कोयला कारोबार से जुड़े वित्तीय पहलुओं की गहन जांच करेगी।

Spread the love