रेलवे स्टेशन रोड के नाले में मिला एक व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका से सनसनी

360° Ek Sandesh Live

हजारीबाग। रेलवे स्टेशन रोड स्थित कुद रज्जा नगर के सोती पुल के नीचे नाले में मो. आलम अंसारी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक हबीबी नगर खिरगांव का रहने वाला था व वर्तमान में डामोडीह में किराये के मकान में रहकर कुली का काम करता था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच, घटना का जल्द खुलासा व दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उचित मुआवजे की भी गुहार लगाई गई है। सूचना पर पहुंची कटकमदाग पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। पुलिस हत्या व दुर्घटना, दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Spread the love