मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन संग विवाह समारोह में हुए शामिल, नवदंपती को दिया आशीर्वाद

Politics

Eksandeshlive Desk

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शुक्रवार को अपनी पत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट स्थित बोहरा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने विधायक प्रदीप यादव के सुपुत्र डॉ. ऋत्विज के विवाह उपलक्ष्य में आयोजित वर-वधू स्वागत समारोह में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने नवविवाहित दंपती को सुखद, सफल और खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने दोनों को आशीर्वाद भी दिया। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर नवदंपती के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में विधायक प्रदीप यादव, उनके परिजन, रिश्तेदार एवं बड़ी संख्या में शुभचिंतक उपस्थित रहे। कार्यक्रम पारंपरिक और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों की भी मौजूदगी रही।

Spread the love