आशुतोष झा
काठमांडू।भारत सरकार द्वारा नेपाल को प्रदान की गई चुनाव-संबंधी सहायता की चौथी खेप 1 मार्च 2026 को बीरगंज में आयोजित एक समारोह में भारत के महावाणिज्यदूत देवी सहाय मीना द्वारा पर्सा के मुख्य जिला अधिकारी भोला दहाल को औपचारिक रूप से सुपुर्द की गई।नेपाल सरकार को उपहारस्वरूप प्रदान की गई इस चौथी खेप में देश में होने वाले आगामी चुनावों की तैयारियों के लिए नेपाल सरकार द्वारा अनुरोधित सहायता के अनुरूप 30 एक-टन क्षमता वाले ट्रक तथा अन्य आवश्यक सामग्रियाँ शामिल हैं। अपने संबोधन में मुख्य जिला अधिकारी भोला दहाल ने नेपाल को समयबद्ध रूप से चुनाव-संबंधी सहायता उपलब्ध कराने के लिए भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।इस प्रकार की चुनाव-संबंधी सहायता की पहली तीन खेपें, जिनमें 580 से अधिक वाहन तथा अन्य सामग्रियाँ शामिल थीं, पहले ही नेपाल सरकार को सौंपी जा चुकी हैं।भारतीय पक्ष की ओर से जारी यह निरंतर सहयोग और समर्थन दोनों देशों के बीच विद्यमान बहुआयामी एवं बहु-क्षेत्रीय विकास साझेदारी को रेखांकित करता है। यह भारत और नेपाल की जनता के बीच गहरे आपसी विश्वास और प्रगाढ़ मित्रता का भी प्रतीक है।
