सुखोई 30 एमकेआई जेट उड़ाने भरने के बाद रडार से गायब, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

NATIONAL

Eksandeshlive Desk

नई दिल्ली : भारतीय वायुसेना का सुखोई 30 एमकेआई जेट उड़ाने भरने के बाद रडार से गायब हो गया है। विमान के चालक से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। विमान की तलाश में वायुसेना ने सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। असम के कार्बी आंगलोंग जिले में सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। विमान इसी इलाके में रडार से अचानक गायब हो गया।

भारतीय वायुसेना की ओर आधिकारिक तौर पर बताया गया कि सुखोई 30 एमकेआई जेट ने असम के जोरहाट से उड़ान भरी और आखिरी बार शाम 7.42 बजे संपर्क में आया था। उसके बाद विमान से संपर्क नहीं हो पा रहा है। सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

Spread the love