गैस की कीमत को लेकर चतरा में सड़क जाम

360° Ek Sandesh Live


अशोक अनन्त
चतरा: इजराइल-इरान, अमेरिका युद्ध का असर अब हिंदुस्तान में भी देखा जा रहा है, लोग गैस की किल्लत और तरह-तरह की भ्रामक खबरों से असहज महसूस कर रहे हैं।
एक ताजा मामला चतरा से है जहां गैस की किल्लत को लेकर लोग सड़क पर उतर गए और घंटो जाम लग गई, लोगों ने बताया कि हम लोग तीन-चार दिनों से ऑफिस आ रहे हैं यहां से कहा जाता है कि आज नहीं कल गैस मिलेगा और जब हम लोग दूसरे दिन आते हैं तो यह नहीं रहते हैं। कल काफी हंगामा के बाद गैस एजेंसी में कार्यरत लोगों ने कहा कि कल यानी आज के दिन गैस मिलेगा। हम लोग सुबह से यहां आए हैं और यह ताला बंद कर फरार है और फोन करने पर भी फोन रिसीव नहीं कर रहे हैं। वहीं लोगों ने गैस एजेंसी पर मनमानी करने का भी आरोप लगाया लोगों ने बताया कि गैस की कीमत से अधिक कीमत देने पर गैस दिया जा रहा है और हम लोग रसीद कटा कर यहां बैठे हैं पर हम लोगों को गैस नहीं मिल रहा।

Spread the love