दिग्गजों की मौजूदगी में शौंडिक समाज का महासंगम, तीन जिलों के हजारों लोग हुए शामिल
MUSTFA
मेसरा (रांची): ओरमांझी स्थित अंचल मैदान रविवार को शौंडिक समाज की अटूट एकता का गवाह बना। ‘शौंडिक युवा मंच’ ओरमांझी के तत्वावधान में आयोजित भव्य पारिवारिक मिलन समारोह में रांची,रामगढ़ और हजारीबाग जिले के हजारों लोग शामिल हुए। आयोजन के प्रति उत्साह का आलम यह था कि पूरा मैदान समाज के लोगों की उपस्थिति से खचाखच भरा रहा। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू ने दीप प्रज्वलित कर किया। समाज को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शौंडिक समाज मेहनत और ईमानदारी का प्रतीक है। उन्होंने जोर दिया कि एकजुटता ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है और ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी अपनी परंपराओं से परिचित होती है। हजारीबाग विधायक प्रदीप साहू ने शिक्षा को तरक्की का मूल मंत्र बताया,वहीं पूर्व विधायक अमित मंडल ने संगठित समाज को विकास का आधार करार दिया। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिप सदस्य (बरकट्ठा) कुमकुम देवी उपस्थित थीं। समारोह के दौरान समाज के अंदर व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने,गरीब व जरूरतमंदों की सहायता करने और शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा की गई। सभी ने एक स्वर में समाज के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में समाज के प्रांतीय नेतृत्व से झारखंड प्रदेश शौंडिक सुडी समाज के मुख्य संरक्षक अशोक प्रसाद,प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार साहू एवं महामंत्री योगेंद्र साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे। युवा नेतृत्व व आयोजकों में शौंडिक युवा मंच के मुख्य संरक्षक नंद गोपाल साहू, अध्यक्ष अमित राज साहू, राजधाम साहू, अजय साहू, उमाशंकर साहू, जलेश्वर साहू, लक्ष्मण साहू, रामचरण साहू, कुलदीप प्रसाद, कामेश्वर साहू, जगमोहन साहू, सुरेश साहू, रामचंद्र साहू, नंदकिशोर साहू, चंद्र मोहन साहू, दिलीप साहू, सुरेश साहू और चंदेश्वर साहू ने सक्रिय भूमिका निभाई। सलाहकार एवं अन्य सदस्यों में-आमोद कुमार साहू, नागेंद्र प्रसाद, असेश्वर लाल गुप्ता, दुर्गा चरण साहू, रोहित साहू, नवीन साहू, संजय साहू, नीतीश कुमार साहू, सतीश साहू, कुंदन साहू, दीपक साहू, राजेश साहू, आशीष कुमार, चुन्नू,नारायण साहू और राजकिशोर साहू ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। समारोह में न केवल पुरुष बल्कि तीनों जिलों और प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आई महिलाओं की भारी संख्या ने इस मिलन समारोह को एक पारिवारिक उत्सव में बदल दिया। कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
