समाज सेवी अजहर दिल्ली मे जनकल्याण पुरस्कार से हुये सम्मानित

Ek Sandesh Live

मोतिहारी: खुदानगर मोहल्ला निवासी जानेममाने समाजसेवी अजहर हुसैन अंसारी को कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली, द्वारा 14 मार्च को गौरव सम्मान से दिल्ली मे नवाजा गया। यह सम्मान नर्चर एंड पीस फाउंडेशन की ओर से दिया गया.साधारण व्यक्तित्व वाले अजहर हुसैन अंसारी समाज सेवा के क्षेत्र में बहुत से वैसे कार्य किये हैं जो इनके पहले किसी ने नहीं किया। कई स्थानीय आविष्कारक, दवा निर्माता, साउंडलेस जनरेटर सिस्टम अविष्कारक, पानी में चलने वाले साइकिल आविष्कारक, बेल बनवा निवासी सिंनहा के अलावा जानउपयोगी मशीन निर्माताओं के साथ कई ऐसे गुमनाम लोगों को राष्ट्रीय स्तर पर विशेष सेवा एवं आविष्कार के कार्यों के लिए सम्मानित कराया है। फुटपाथ दुकानदारों की लड़ाई लड़कर उन्हें दुकान और जीविका देनेवाले अजहर हुसैन अंसारी के दिल्ली मे सम्मानित होने पर काफ़ी लोगो ने बधाई दी हैं। बधाई देनेवालो मे, इंजिनियर गप्पू राय, प्रसाद रत्नेश्वर, अशोक कुमार, शेख मोहमद हाशिम, शशिकला, गाँधी भक्त तारकेश्वर प्रसाद, ममता वर्मा, चन्द्रमा यादव, कौशल किशोर पाठक आदि मुख्य रूप से हैं।

Spread the love