MUKESH KUMAR
लातेहार: अंचल के गारू संच में प्रातः 10:00 बजे हिंदू नववर्ष के अवसर पर एकल अभियान के तत्वावधान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शोभा यात्रा रही, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों, अभिभावकों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे वातावरण में धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक ऊर्जा का संचार देखने को मिला।
कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों ने अपने मार्गदर्शन एवं आशीर्वचन से कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, झारखंड प्रांत के ग्राम विकास प्रमुख महेंद्र उपस्थित रहे। उनके साथ जिला मुख्य मार्ग प्रमुख राजकुमार, खंड करवाह गारू के राजेश कुमार सिंह, गारू संच अध्यक्ष एवं मुखिया सुनेश्वर सिंह सहित संच समिति एवं ग्राम समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।
कार्यकर्ता वर्ग में लोहरदगा एवं लातेहार अंचल पालक अखिलेश सिंह, रथ योजना प्रमुख श्याम लाल यादव, अंचल अभियान प्रमुख अवध किशोर यादव, अंचल प्रशिक्षक महेंद्र सिंह सहित कई प्रमुख कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। इसके अलावा विभिन्न संचों के प्रशिक्षक एवं आचार्य भाई-बहनों ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम में लगभग 250 लोगों की उपस्थिति रही। सभी ने एकजुट होकर नववर्ष को मंगलमय बनाने का संकल्प लिया और समाज में संस्कार एवं शिक्षा के प्रसार हेतु कार्य करने का संदेश दिया।
