पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा
Eksandeshlive Desk
साहिबगंज: जिला के मुफ्फसिल थानांतर्गत साकिन सिद्दीक टोला लालबथानी निवासी मो. जलान उर्फ कलुआ के पुत्र रबिल को पुलिस ने पॉक्सो एक्ट मामले में रविवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना प्रभारी अनीस कुमार पांडे ने इस संबंध में बताया कि मुफ्फसिल थाना कांड संख्या-36/26, दिनांक 04 अप्रैल 2026 के अंतर्गत दर्ज मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने प्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त कांड भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2)/115(2)/74/75(2)/351(2)/3(5) तथा 8 पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया गया था। मामले के प्राथमिक अभियुक्त रबिल, पिता मो. जलान उर्फ कलुआ, साकिन सिद्दीक टोला लालबथानी, थाना-मुफ्फसिल, जिला-साहिबगंज को विधिवत गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को न्यायिक प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। पुलिस ने कहा है कि इस प्रकार के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएंगे।
