विश्व स्वास्थ्य व्यवस्था मानव जीवन के लिए गंभीर चुनौती: जे पी पांडेय

360° Ek Sandesh Live

Ranchi भाजपा किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश के नेता सह झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के संयोजक जय प्रकाश पांडेय ने विश्व स्वास्थ दिवस पर सभी डाक्टरों और स्वास्थ प्रेमियों को हार्दिक बधाई देते हुए अपनी उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि आज स्वास्थ का वातावरण सभी मानव के जीवन के लिए चुनौती पूर्ण स्थिति उत्पन्न कर रहा है,आज का मानव को अपने स्वास्थ के प्रति जागरूक नहीं रहकर असभ्य जीवन जीने को मजबूर कर दिया है,जिसके कारण समाज कई भयंकर रोगों से ग्रसित हो रहा है,वर्तमान समय में नकली दबावों के वितरण के कारण भी स्वास्थ व्यवस्था बिगड़ती जा रही है और भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के निगरानी के बाद भी धड़ल्ले से बिकने वाली नकली दवा वितरण पर रोक नहीं लग पा रही है, जो स्वास्थ व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बनी हुई है,देश की जर्जर स्वास्थ व्यवस्था में डॉक्टर बनने के लिए करोड़ों रुपए प्राइवेट मेडिकल कालेजों में छात्रों द्वारा खर्च किए जा रहे है,जिसके कारण स्वास्थ्य व्यवस्था भी चरमराती हुई प्रतीत हो रहा है,सरकारी मेडिकल कालेजों में मेडिकल में नामांकन के लिए परीक्षाओं में साजिश और नकलची विधियों का सहारा तेजी से लिया जा रहा है,जिसके कारण मेधावी छात्र सरकारी मेडिकल कालेजों में नामांकन से वंचित हो जा रहे है,जिसका बुरा प्रभाव मेडिकल के क्षेत्रों में देखा जा रहा है।
दुनिया तेजी से फैल रहा कचड़ा और युद्धों के कारण भी पर्यावरण,स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था पर बुरा प्रभाव डाल रहा है,कचड़े के बढ़ते ढेर के कारण पर्यावरण पर गंभीर खतरा उत्पन्न कर दिया है,विश्व स्वास्थ संगठन के अनुसार खुले में कचड़े जलने से निकलने वाली विषैली गैसे और सूक्ष्म कण गंभीर बीमारियों को बढ़वा दे रहे हैं,इस प्रकार आर्थिक विकास,शहरी कारण और बढ़ते उपभोग के कारण कचरे की मात्रा में निरंतर वृद्धि देखी जा रही हैं,वर्तमान समय में मानव समाज पृथ्वी के वहन क्षमता से अधिक संसाधनों का उपभोग कर रहा है,जिसके कारण गंभीर संकट पैदा हो रहा है, जो संभावित वास्तविकताओं की ओर संकेत करता है।
झारखंड के लोहरदगा में देश प्रदेश के डॉक्टर विशेषज्ञ और प्रतिनिधि भाग ले रहे है,जिसमें प्रशिक्षण द्वारा बल्ड ट्रांसफ्यूजन प्रशिक्षण के माध्यम से भविष्य के चुनौतियों से निपटने के तैयारी कराई जाएगी, इस प्रशिक्षण में बिहार,उड़ीसा,दिल्ली,और पश्चिमबंगाल के डाक्टर प्रतिनिधि भाग लेंगे।
झारखंड सरकार के स्वास्थ मंत्रालय को भी स्वास्थ के बढ़ते गंभीर चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा और नकली दवा वितरण करने वाले माफियाओं पर नकेल कसना होगा और झोला छाप डाक्टरों के प्रैक्टिस पर रोक लगना होगा।
जय प्रकाश पांडेय

Spread the love