उपायुक्त संदीप कुमार मीना और पुलिस अधीक्षक ने किया नये समाहरणालय भवन का निरीक्षण

360° Ek Sandesh Live

News by Nutan

कार्यालयों को आवंटित कमरों का किया अवलोकन, दिये निर्देश

लोहरदगा: उपायुक्त संदीप कुमार मीना और पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने सोमवार को नये समाहरणालय भवन का निरीक्षण कर विभिन्न कार्यालयों को आवंटित कमरों का अवलोकन किया। इस दौरान उपायुक्त ने ग्राउंड फ्लोर पर आवंटित कर्तालयों; एनआईसी, निर्वाचन कार्यालय, आपूर्ति कार्यालय, झारनेट, यूआईडी, नियंत्रण कक्ष, परिवहन कार्यालय, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, भूमि अधिग्रहण कार्यालय, कोषागार, समाज कल्याण कार्यालय, प्रथम तल में अवस्थित कार्यालयों; उपायुक्त कार्यालय, नजारत कार्यालय, सम्मेलन कक्ष, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, अपर समाहर्ता कार्यालय, राजस्व कार्यालय, द्वितीय तल में अवस्थित ; उप विकास आयुक्त का कार्यालय, डीआरडीए कार्यालय, विकास शाखा, पंचायत राज शाखा, डीएमएफटी कार्यालय, अवर निबंधक कार्यालय, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक का कार्यालय, कॉमन रूम/लाइब्रेरी, तृतीय फ्लोर में अवस्थित कार्यालयों; उद्योग महाप्रबंधक का कार्यालय, कमर्शियल टैक्स कार्यालय, जिला योजना कार्यालय, सामान्य शाखा, जेएसएलपीएस, नीलाम पत्र कार्यालय, खेल कार्यालय, सांख्यिकी कार्यालय आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने भवन प्रमंडल कार्यपालक अभियंता को समाहरणालय के बाहरी परिसर में पौधरोपण कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिये गये। ग्राउंड फ्लोर में गमले व पौधों से सजावट का निर्देश दिया। छूटे हुए अन्य कार्यालयों में इंटीरियर डेकोरेशन का कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही शिफ्टिंग से पूर्व आवश्यक साफ-सफाई के निर्देश दिये। समाहरणालय भवन में अधूरे कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। साथ ही, सभी कार्यालयों को एक सप्ताह में शिफ्ट करने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर परियोजना निदेशक आइटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, अनुमण्डल पदाधिकारी अमित कुमार, डीएसपी समीर तिर्की, जिला पंचायत राज पदाधिकारी अंजना दास, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद दास, नजारत उप समाहर्ता अभिनीत सूरज, जिला शिक्षा पदाधिकारी दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर समेत अन्य विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love