अपराधियों ने हाईवा को किया आग के हवाले, घटना स्थल से राहुल दुबे गैंग का मिला पर्चा 

Ek Sandesh Live

धूं  धूं कर जलता हाईवा

बडकागांव : रेलवे साइडिंग बानादाग से कोयला अनलोडिंग कर वापस आ रहा , हाईवा  को 13 माइल के पास अपराधियों ने आग के हवाले कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने अग्नि शामक वाहन को बुलाकर आग बुझाने का काम किया। घटना को अंजाम देने वाले में वायरल पर्ची के अनुसार राहुल दुबे गैंग का नाम सामने आ रहा है l  पर्ची में कंपनी से रंगदारी की मांग की गई है और स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि “जितनी जल्दी हो सके बॉस से मैनेज कर लो, नहीं तो काम बंद कर दो। वरना इस बार गोली चली है, अगली बार बम मार देंगे—ये तो सिर्फ ट्रेलर है।पर्चे में प्रकाश सोनकर, मयंक सिंह और राहुल दुबे गैंग का नाम भी लिखा हुआ है l एक वायरस वीडियो में ड्राइवर के द्वारा कहा जा रहा है कि मेरा नाम मोहम्मद तैयब है मेरा घर सुल्ताना है, गाड़ी पसई के मुनव्वर का है। मैं बानादाग से कोयला अनलोडिंग करके आ रहा था , की 13 माइल जंगल में काला एवं सफेद गमछा से मुंह ढके चार-पांच लोग आए और  हाथ दिया ,हम गाड़ी रोक दिए, इसके बाद लोगों ने हाईवा में आग लगाकर, पैदल जंगल की ओर भाग गए। यह घटना शाम के लगभग तीन बजे की बताई जा रही है । वही मामले को गंभीरता से लेते हुए बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने कहा कि घटना को लेकर पुलिस गंभीर है

Spread the love