झारखंड में बहुत जल्द एसआईआर की शुरूआत होने जा रही: के. राजू

360° Ek Sandesh Live

By sunil

रांची: शहीद चौक स्थित कांग्रेस भवन में राज्य के जिलाध्यक्षों की समीक्षा बैठक सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में की गयी। मौके पर झारखंड प्रभारी के. राजू ने जिला अध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा कि झारखंड में बहुत जल्द एसआईआर की शुरूआत होने जा रही है। सरकार बिना प्राप्त चर्चा और बिना पारदर्शिता ऐसे फैसले ले रही है जिसे लोगों के अधिकारों पर असर पड़ सकता है और कांग्रेस इसके लिए शुरू से लड़ाई लड़ रही है। ऐसे में हमारी जवाबदेही और अधिक बढ़ जाती है। इसके साथ ही उन्होंने सभी जिलाध्यक्षों को कहा कि एसटी एससी ओबीसी और अल्पसंख्यकों के हक और अधिकार पर हमले होते है तो यह तमाम जिलाध्यक्षों की जिम्मेवारी होगी कि उन्हें जबाव दें। चूंकि संविधान जनता को अधिकार देता है। इसके साथ ही जिला कांग्रेस कमिटी की घोषणा के तुरंत बाद जिला कार्यसमिति की बैठक आहूत की जानी चाहिए और तमाम जिला के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दें। मासिक बैठक की तिथि सुनिश्चित करेंगे।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने तमाम जिलाध्यक्षों को कहा कि आपके जिला में मोर्चा विभाग और संगठनों की अद्यतन स्थिति क्या है इसकी भी समीक्षा करें। अधिक से अधिक लोग कांग्रेस से जुड़ें यह भी सुनिश्चित की जाए। बीएलए पुरी प्रतिबद्धता के साथ एसआईआर के वक्त मजबूत रहें ताकि किसी का नाम न कटे और अन्य राज्यों के जैसा झारखंड में भाजपा की साजिश सफल न हों। कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा कि हम संगठन सृजन में लगे हैं प्रभारी ने हमें रास्ता दिखाया है इससे संगठन और अधिक धारदार हुआ है, जिलों में सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व मिले, इसकी भी समीक्षा हो। बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष-सोमनाथ मुंडा, कुमार राजा, सुखैर भगत, राजनील तिग्गा, भूषण बड़ा, रवि मिश्रा, जेपी पटेल, सतीश केडिया, चन्द्रदेव गोप, संतोष कुमार, जवाहर लाल महथा, प्रकाश रजक, बिमला कुमारी,औबेदुल्लाह हक अंसारी, कमेश्वर यादव,परवीन्द्र सिंह, अवधेश कुमार सिंह, शिवनाथ मार्डी, राज बागची,स्टीफन मरांडी, बरक्कातुल्लाह,याहया सिद्धकी,श्रीकुमार सरकार आदि शामिल थे।

Spread the love