
काठमांडू: नेपाल के काठमांडू स्थित भारत के राजदूतावास ने लुम्बिनी डेवलपमेंट ट्रस्ट और लुम्बिनी बौद्ध विश्वविद्यालय के सहयोग से लुम्बिनी में बुद्ध जयंती मनाई।कार्यक्रम की मुख्य विशेषताओं में स्कूली छात्रों द्वारा चित्रकला की प्रदर्शनी, भारत और नेपाल के भिक्षुओं द्वारा प्रार्थनाओं का पाठ और एक जीवंत सांस्कृतिक संध्या शामिल थी।
इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में दीप्ति गुप्ता के नेतृत्व में भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद(इंडियन काउन्सिल फॉर कल्चरल रिलेशनस) की एक मंडली द्वारा बौद्ध धर्म पर आधारित कथक नृत्य प्रस्तुति और सरोद वादक सुरेश राज बजराचार्य के नेतृत्व में एक नेपाली बैंड द्वारा संगीतमय प्रस्तुति शामिल थी।लुम्बिनी प्रांत के माननीय राज्यपाल कृष्ण बहादुर घर्ती मगर ने मुख्य अतिथि के रूप में इस अवसर की शोभा बढ़ाई।
उत्सवों के एक भाग के रूप में, आज लुम्बिनी बौद्ध विश्वविद्यालय में ‘बुद्ध की शिक्षाओं की प्रासंगिकता: शांति, सद्भाव और सतत विकास के मार्ग’ विषय पर एक अकादमिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जहाँ भारत और नेपाल के विद्वानों ने आज की दुनिया में भगवान बुद्ध के संदेश के स्थायी महत्व पर विचार-विमर्श किया।
