आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के रांची केंद्र ने किया गुमनाम नायकों का नागरिक अभिनंदन

360°

Eksandeshlive Desk

रांची : आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के रांची केंद्र द्वारा unsung heroes (गुमनाम नायकों) का नागरिक अभिनंदन किया गया। आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर जी द्वारा स्थापित आर्ट ऑफ लिविंग संस्था जिसका वैश्विक केंद्र बंगलुरु में है अपने स्थापना की 45वां वर्षगांठ मना रहा है। इस वर्ष संस्था ने ऐसे समर्पित व्यक्तित्वों /विभूतियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है जो समाज के विभिन्न क्षेत्रों में जैसे समाज सेवा, खेल, कला, विज्ञान में बेहतरीन कार्य कर रहे हैं पर उन्हें वैसी प्रतिष्ठा या पहचान नहीं दी गई जिसके वे हकदार हैं। यह आयोजन पूरे भारतवर्ष में किया जा रहा। झारखंड में अभी तक य़ह आयोजन हजारीबाग, डालटेनगंज, जामताड़ा, गुमला, बोकारो आदि केंद्र में किया जा चुका जिसमें स्थानीय एवं आस पास के विभूतियों को सम्मानित किया जा चुका है। इसी क्रम में इसका आयोजन रांची में किया गया जिन सात व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया उनमें संगीता टाक (रांची), रजनी कुमारी उपाध्याय (पूर्वी सिंहभूम), डॉ रेणु सिन्हा (रामगड्ढ), श्वेता गडिय़ा (गोड्डा), अमीषा केरकेट्टा (रांची), रितु रुगा (पूर्वी सिंहभूम) शामिल हैं। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रांत अध्यक्ष एवं राज्य सभा संसाद आदित्य साहू विशिष्ट अतिथि एवं भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष के के गुप्ता थे।

इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं भजन से हुई। इस मौके पर आदित्य साहू ने कहा देश हमें देता है सब कुछ हम कुछ देश को दें आर्ट ऑफ लिविंग इसी प्रकार तरह तरह प्रोग्राम करके आम व्यक्ति को सशक्त कर रहा है ताकि वे देश की सेवा कर सकें। आर्ट ऑफ लिविंग सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में पिछड़े एवं शोषित बच्चों को सुशिक्षित कर समाज के योग्य बना रहा है। के के गुप्ता ने कहा आर्ट ऑफ लिविंग वृहत्त रूप से समाज सेवा एवं व्यक्ति के उत्थान का कार्य कर रही है। इस अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग के वर्तमान एवं पूर्व apex सदस्य सहेंद्र कुमार सिन्हा, सुनील कुमार गुप्ता, जे मेहता, बीके सिन्हा, कुमुद झा, दीपक विद्यार्थि आदि उपस्थित थे। इसके अलावा वरीय शिक्षक प्रवीण कुमार, डॉ प्रसन्न डेविड, बी बी सिंह, पी एन सिंह, साध्वी जी, चांदनी अग्रवाल, डॉ ज्योतिका डेविड, शर्मिष्ठा कुमार, शबनम, श्रीमती जाह्नवी आदि उपस्थित थीं। प्रोजेक्ट भारत से निखिल राज, सोनाराम महतो, संगीता कुमारी आदि मौजूद थी।
पुरस्कार वितरण के पश्चात धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ

Spread the love