संगठन की शक्ति उसके कार्यकर्ताओं में निहित है: कपिल दांगी

Ek Sandesh Live Political

भाजपा टंडवा मण्डल की संगठनात्मक बैठक संपन्न

Kuldeep

टंडवा: भारतीय जनता पार्टी टंडवा मण्डल की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक रविवार को टाउन हाल टंडवा में संपन्न हुई। इस बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के साथ-साथ जमीनी स्तर पर पार्टी को सशक्त बनाने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष रंजीत कुमार गुप्ता एवं मंच संचालन मण्डल के महामंत्री बाल कृष्ण यादव ने किया। बैठक में मुख्य रूप से चतरा जिला उपाध्यक्ष सह मण्डल प्रभारी कपिल दांगी उपस्थित रहे। जिला उपाध्यक्ष एवं टंडवा मण्डल प्रभारी कपिल दांगी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। उन्होंने कहा की “संगठन की शक्ति उसके कार्यकर्ताओं में निहित है। हम टंडवा मण्डल के प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे ताकि भाजपा की नीतियों और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुँचाया जा सके। मौके पर चतरा जिला ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि सुनील चौरसिया, मण्डल महामंत्री राजमनी सिंह, मंत्री प्रदीप नायक, मण्डल उपाध्यक्ष अरुण पाण्डेय, मण्डल उपाध्यक्ष शशि चौरसिया, मण्डल कोषाध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि बिनय सिंह, सांसद प्रतिनिधि मुकेश लाल कुशवाहा, आईटी सेल प्रभारी मुकेश प्रजापति, वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व मुखिया राजेन्द्र नायक, युवा नेता रविंद्र गुप्ता, अनिल महतो, मनोज यादव, राजू यादव, गुलजार अंसारी, बिशुन देव सोनी, नारायण महतो, धजुनाथ महतो, मनोज कुमार कुशवाहा, प्रदीप महतो उपस्थित थे।

Spread the love