मजदूरी करने जा रहे दो श्रमिकों की सड़क हादसे में मौत, एक गंभीर

Road Accident

Eksandeshlive Desk

गिरिडीह : बिरनी थाना इलाके के रांची -दुमका मुख्य मार्ग में मंगलवार को मजदूरी करने पैदल जा रहे तीन मजदूरों को तेज रफ्तार पिकउप वैन ने रौंद दिया। इसमें दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। मृतकों की पहचान बिरनी के जितकुंडी निवासी वासुदेव साव (55) और लखिया देवी (57) के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल की पहचान गनपत साव (58) के रूप में हुई है।

सभी पैदल अपने घर से माखमरगो जा रहे थे तभी सरिया की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वैन ने तीनों को टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने मदद की पहल की और सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। एक की हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने उक्त वाहन को जितकुंडी में अपने कब्जे में ले रखा है। सूचना मिलने पर बिरनी थाना पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

Spread the love