बडकागांव : पर्यटन कला संस्कृति विभाग के सचिव मुकेश कुमार एवं पर्यटन निदेशक आसिफ एकराम एवं हजारीबाग उपायुक्त हेमंत सती सहित अन्य अधिकारियों ने प्रसिद्ध बड़कागांव स्थित बरवाडीह मेगालिथ स्थल का निरिक्षण किया। 2001 में स्थल के खोजकर्ता सुभाशीष दास से अधिकारियों ने विस्तृत रुप से जानकारियां ली। इस दौरान श्री दास ने स्थल की विशेषता को बारिकी से बताया । वहीं ग्रामीणों ने इसके विकास व जमीन अधिग्रहण के विषय पर अधिकारियों से जानने के लिए पुछे तो कहा कि पहले इसके बारे में और जानकारी इकट्ठा किया जायेगा और यह कितना पुराना है और इसका क्या महत्व है इसे पता लगाया जाएगा। तब आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी एवं जमीन की जो भी किस्म होगी ,रैयती होगी तो रैयतों से व सरकारी होगी तो सरकार से प्रकिया के तहत ली जाएगी । वहीं अधिकारियों ने इस दौरान स्थानीय रैयत व ग्रामीण सरयू साव से भी पत्थर कब से यहां खड़ा है कितना पुराना है इसकी जानकारी ली l सरयू साव ने बताया पुर्वजों से यह स्थल है और यहां से कोई ग्रामीण पत्थर को नहीं ले जाते ऐसा करने से क्षति होती है। वही सचिव ने मेगालिथ स्थल की घेराबंदी 125000 निजी खर्चे से करने के कार्य को लेकर मुखिया प्रतिनिधि राजकुमार साहू की प्रशंसा की एवं जल्द जिला प्रशासन के द्वारा सम्मानित करने की बात कही गई। मौके पर पर्यटन सचिव मुकेश कुमार ने कहा कि राज्य सरकार मेगालिथ स्थल के संरक्षण और सुरक्षा के लिए बेहद गंभीर है। सबसे पहले इस स्थल की वैज्ञानिक जांच की जाएगी ताकि उनकी सटीक आयु और ऐतिहासिक महत्व का पता लगाया जा सके।आगे उन्होंने कहा कि मेगालिथ स्थल पर काम करने वाले दुनिया भर के विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर लंदन के स्टोनहेंज और बाथ जैसे ऐतिहासिक स्थलों के विशेषज्ञों की राय भी ली जाएगी। यदि स्थितियां अनुकूल रहीं और जांच में पर्याप्त प्रमाण मिले तो सरकार इस स्थल को यूनेस्को विश्व धरोहर की सूची में शामिल कराने के लिए भी प्रयास करेगी। ऐतिहासिक विरासत को सहेजने के साथ-साथ सरकार का उद्देश्य इसे एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित की जाएगी जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे । आगे सचिव ने स्पष्ट किया कि इस परियोजना का विकास राज्य सरकार का कला और संस्कृति विभाग करेगा। उन्होंने इसे जनता और सरकार दोनों के लिए एक अनमोल अमानत बताया। स्थानीय मीडिया द्वारा पास में ही भगवान बुद्ध की मूर्तियां बिखरी होने की जानकारी दिए जाने पर, उन्होंने आश्वासन दिया कि विभाग की टीम जल्द ही उस स्थान का भी दौरा करेगी और आवश्यक कदम उठाएगी। मौके पर मुख्य रूप से कला एवं पर्यटन विभाग के सेक्रेटरी मुकेश कुमार, निदेशक आसिफ इकराम, हजारीबाग उपायुक्त हेमंत सती, पर्यटन विभाग के डायरेक्टर प्रेम शंकर, डीडीसी रिया सिंह, एसडीओ आदित्य पांडे, डीपीआरओ पंकज तिवारी, बड़कागांव बीडीओ जितेंद्र कुमार मंडल ,अंचलाधिकारी मनोज कुमार, बरवाडीह में मेगालिथ स्थल खोजकर्ता शुभाशीष दास, अंचल कर्मी मनीष पाठक, दुलारचंद महतो, नरेंद्र महतो, पिंटू तिवारी, मुखिया प्रतिनिधि राजकुमार साहू, प्रेम साव, कोमल चंद साहू, दिनेश साहू, सरजू साहू आदि शामिल थे।
