Eksandeshlive Desk
भागलपुर : पीरपैंती प्रखंड के हरिणकोल पंचायत स्थित पहाड़िया टोला में अदाणी फाउंडेशन की ओर से मानवता और सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए दो शोकाकुल परिवारों को एक महीने का राशन उपलब्ध कराया गया। बताया गया कि इन दोनों परिवारों के मुखिया की हाल ही में अकाल मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद परिवार के सामने खाने-पीने की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई थी।
अदाणी फाउंडेशन की टीम ने गांव पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री प्रदान की तथा हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस पहल से गांव के लोगों में राहत और संतोष का माहौल देखा गया। इस अवसर पर पंचायत सरपंच वरुण गोस्वामी, समाजसेवी रंजीत पासवान, कुंजवन्ना निवासी जयंत सिंह, नगीना पासवान, वार्ड पार्षद रिजू पहाड़िया व पहाड़िया टोला के ग्रामीण एवं अदाणी फाउंडेशन के अधिकारी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने इस मानवीय पहल के लिए अदाणी फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त किया।
