ओरमांझी में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला के गले से सोने की झपटी चेन

Crime Ek Sandesh Live

MUSTFA

ओरमांझी(रांची): ​ओरमांझी थाना क्षेत्र के व्यस्त ब्लॉक चौक पर शनिवार दोपहर बाइक सवार अपराधियों ने पुलिस को चुनौती देते हुए एक बुजुर्ग महिला से सोने की चेन छीन ली और रफूचक्कर हो गए। सरेराह हुई इस छिनतई की घटना से इलाके के लोगों में भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार,ओरमांझी कॉलोनी निवासी स्वर्गीय परशुराम मिश्रा की 65 वर्षीय पत्नी बीना देवी दोपहर करीब 2:30 बजे अपने नाती को बस में बैठाने के लिए सड़क तक आई थीं। जैसे ही वह उसे विदा कर वापस अपने घर की ओर सड़क पार कर रही थीं, तभी घात लगाए एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उन पर हमला बोल दिया। अपराधियों ने इतनी फुर्ती से वृद्धा के गले से सोने की चेन झपटी कि जब तक वह कुछ समझ पातीं और शोर मचातीं,तीनों अपराधी बाइक की रफ्तार बढ़ाते हुए आंखों से ओझल हो चुके थे। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। पीड़िता ने तत्काल ओरमांझी थाना पहुंचकर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सक्रिय हो गई है। थाना प्रभारी शशिभूषण चौधरी ने बताया कि,ब्लॉक चौक और आसपास के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। ​संदिग्ध बाइक सवारों की पहचान के लिए हुलिए का मिलान किया जा रहा है। ​जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं,स्थानीय निवासियों ने कहा,अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें भीड़भाड़ वाले ब्लॉक चौक का भी डर नहीं रहा। पुलिस को गश्त बढ़ाने की जरूरत है।

Spread the love