अशोक अनन्त
हंटरगंज(चतरा): आयुष ग्राम केदली में एक दिवसीय आयुष मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में आयुष डॉक्टर पूजा रानी के द्वारा ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर मुफ्त इलाज किया गया। इस आयुष शिविर के माध्यम से विभिन्न बीमारियों से पिड़ित मरीज लाभान्वित हुए। मौके पर योग प्रशिक्षक मोहित महतो भी उपस्थित रहे। उन्होंने ग्रामीणों को योग, स्वच्छता और संतुलित जीवनशैली अपनाने के फायदे बताए।
डॉ. पूजा रानी ने मरीजों को आयुष पद्धति के तहत परामर्श देते हुए आवश्यक दवाइयाँ भी उपलब्ध कराईं। कैंप में लगभग सत्तर मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे उन्हें घर के पास ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिली। स्थानीय लोगों ने भविष्य में भी ऐसे कैंप आयोजित करने की मांग की। आधुनिक चिकित्सा पद्धति मे आयुष चिकित्सा का महत्वपूर्ण स्थान है।
